अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव फंदे से लटका मिला
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) - से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है । यहां अंबिकापुर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है । गांधीनगर थाना क्षेत्र के एक घर में लिव - इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला है । महिला का शव घर के अंदर अर्धनग्न अवस्था में फांसी पर लटका मिला है , जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है । स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और अब जांच शुरू कर दी है । शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया गया है ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे । फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स मौके से सबूत जुटाने में जुटे हैं , वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस महिला की पहचान और उसके साथ रहने वाले व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है । फिलहाल मामला संदिग्ध है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है । इस वारदात ने इलाके के लोगों को सकते में डाल दिया है ।