• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : पैक्स कर्मचारी सेवा नियमावली में सम्मिलित होंगे कर्मचारी परिषद के सुझाव - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-05-03 14:46:19
Share Share Share

बड़ी खबर : पैक्स कर्मचारी सेवा नियमावली में सम्मिलित होंगे कर्मचारी परिषद के सुझाव


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - से बड़ी खबर आ रही है , यहां प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने पैक्स कर्मचारी सेवा नियमावली 2025 में कर्मचारी परिषद के सुझाव सम्मलित करने का आश्वासन दिया है । डॉ धन सिंह रावत ने कहा , कर्मचारी परिषद के सुझाव के बाद ही नियमावली को सार्वजनिक किया जाएगा । धन सिंह रावत के इस आश्वासन पर अब परिषद ने अपना कार्य बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया है । अब , पिछले कई दिनों से चल रहा कार्मिकों का आंदोलन भी फिलहाल थम गया है ।

पैक्स कर्मचारी संयुक्त परिषद ने रखी विभिन्न मांगे -

पैक्स कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड ने अपनी विभिन्न मांगें सरकार के सम्मुख रखी हैं , जिसमें कहा गया कि नियमावली को 2025 तक कार्यरत सचिवों , कार्मिकों पर लागू न किया जाए , वेतन भत्तों के भुगतान की जिम्मेदारी नियंत्रक को दी जाए , कैडर फंड की व्यवस्था में राज्य सरकार अंशदान करे , स्थानांतरण नीति में सुधार किया जाए , वेतन , ग्रेच्युअटी , नकदीकरण राज्य सरकार के वेतनमान / मानकों के अनुसार देय हो , सहकारी समितियों की स्वायतता को बरकरार रखा जाए ।

1 मई को सचिव / कार्मिक पहुंचे थे मियांवाला -

बताते चलें कि , प्रदेश के समस्त सचिव /कार्मिक एक मई को मियांवाला पहुंचे । यहां , निबंधक कार्यालय कूच से पहले एक निजी भवन के हॉल में बैठक आयोजित हुई । यहां नियमावली के विरोध में कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की , इस बीच सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत मौके पर पहुंचे और कार्मिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया । प्रदेश के अध्यक्ष हर्षमणि नौटियाल ने सहकारिता मंत्री के सम्मुख नियमावली की खामियों को विस्तृत रुप से रखा । सहकारिता मंत्री ने कार्मिकों को सहकारिता की रीढ़ कहकर संबोधित किया । मंत्री ने कार्मिकों के प्रचंड आंदोलन को देखते हुए नियमावली की अधिसूचना को रोकते हुए परिषद के सुझाव के पूर्ण रुप से इसमें सम्मलित करने के उपरांत पुनः कैबिनेट में लाने तथा अधिसूचित करने का विश्वास दिलाया गया । जिसके बाद तत्काल निबंधक कार्यालय द्वारा आदेश पारित कर अपर निबंधक सहकारी समितियां ईरा उप्रेती की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया । जिसमें एमपी त्रिपाठी , संयुक्त निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड , नाबार्ड के एक प्रतिनिधि , पैक्स कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष तथा उनके द्वारा नामित दो सदस्य इस कमेटी के सदस्य बनाए गए । संयुक्त परिषद को धरना स्थल पर पत्र प्राप्त होने के उपरांत सर्वसम्मति से अगली बैठक तक कार्य बहिष्कार को स्थगित किया गया । कार्मिकों का कहना है , समयबद्ध संशोधन न होने पर संयुक्त परिषद पुनः कार्य बहिष्कार / हड़ताल संबंधी निर्णय लेगी ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in