सट्टेबाजी : IPL में सट्टा लगाने वाला गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिला पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है । कोतवाली पुलिस पिथौरागढ़ और एसओजी की संयुक्त टीम ने क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले को गिरफ्तार किया है । टीम में सट्टे की ₹15,000/- की नकदी भी बरामद की है । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी , सीओ के एस रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टेबाजी की रोकथाम हेतु लगातार चेकिंग व छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में दिनांक 01 मई को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी एवं एसओजी प्रभारी मनोज पांडे के नेतृत्व में एसओजी एवं कोतवाली पिथौरागढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एपीएस रोड विण में चैकिंग के दौरान खीमानन्द पन्त पुत्र नारायण दत्त , निवासी - मातोली , ढटखोला , थाना - अस्कोट को सट्टा लगाते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया । आरोपी के कब्जे से सट्टे में प्रयुक्त ₹15,000/- की नकदी बरामद की गई । उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: