सावधान ! क्या आप भी मोमोज खाते हैं ?
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
नई दिल्ली - भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने फास्ट हो गए हैं , कि उनके पास खाने का भी वक्त नहीं है । इतना ही नहीं लोगों के पास ये सोचने का भी वक्त नहीं है कि , उनकी सेहत के लिए कौन सा खाना लाभदायक है और कौन सा नुकसानदायक । आज के समय में बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई चाइनीज डिश का दीवाना हो चुका है । चाउमीन हो या फिर नूडल्स हर कोई इन्हें बड़े चाव से खाता है । अगर बात मोमोज की हो तो उसका नाम सुनकर लोगों के मुंह में पानी आने लगता है । क्या बच्चे क्या बड़े हर कोई मोमोज का नाम सुनकर उसकी तरफ खिंचा चला जाता है ।आंखिर कितना हानिकारक है मोमोज -
हालांकि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि मोमोज खाना सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक हो सकता है । दरअसल , ये कई बीमारियों को दावत देने का काम करता है । तो चलिए जानते हैं कि मोमोज ( Momos ) खाने से कौन - कौन सी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है । दरअसल , भारत में पिछले कुछ सालों में मोमोज की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है । आज आलम ये हो चुका है कि हर कोई इसका शौकीन है , इसका नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आने लगता है , लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत ( India ) में इतना ज्यादा खाया जाने वाला मोमोज एक चाइनीज फूड ( Chinese Food ) है । ये भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग - अलग तरीकों से बनाया जाता है , लेकिन ये एक चाइनीज फूड है ।मोमोज किस चीज से बनता है ?
मोमोज ( Momos ) आम तौर पर मैदे से बना होता है , जिसमें कई तरह की अलग - अलग स्टफिंग भरी होती है । इसमें मांस , आलू , सब्जियां , टोफू , मशरूम , पनीर जैसी कई सारी चीजों की स्टफिंग भरकर तैयार की जाती है । लेकिन इन सभी में मैदे की रोटी कॉमन होती है ।मोमोज खाने से बढ़ सकता है बवासीर का खतरा -
मोमोज को सूखा नहीं खाया जाता है बल्कि इसे एक तरह की खास लाल चटनी के साथ खाया जाता है , जो आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है । दरअसल , इसकी चटनी में बहुत ही ज्यादा मात्रा में लाल मिर्च होती है और इससे आपको बवासीर की दिक्कत होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है ।हड्डियां हो सकती हैं कमजोर -
जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि , मोमोज मैदे का बना होता है और मैदा बनाने के लिए गेहूं से प्रोटीन और फाइबर को अलग कर दिया जाता है । जिसके चलते जब आप मोमोज के रूप में इसे खाते हैं तो ये मैदा शरीर में जाकर हड्डियों के कैल्शियम को सोखने लगता है , जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं ।मोमोज खाना बन सकता है , कैंसर ( Cancer ) का कारण -
कई लोग मोमोज को टेस्टी बनाने के लिए इसमें मोनोसोडियम ग्लूटामाइन ( MSG ) का प्रयोग करते हैं । इससे मोमोज टेस्टी तो हो जाते हैं , लेकिन ये हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है । इससे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है ।मोटापे की मुख्य समस्या -
मोमोज बनाने के लिए मैदे का इस्तेमाल किया जाता है जो मोटापे के बढ़ने की सबसे बड़ी वजह बनता है । मैदे से एकदम से मोटापा बढ़ सकता है ।
Disclaimer : इस आर्टिकल में दी गई जानकारी , बताई गई विधियां , तरीके और दावे अलग - अलग जानकारियों पर आधारित हैं । उत्तराखंड हिंदी समाचार आर्टिकल में दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है । किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें ।