भारत ने रोका जल प्रवाह , पाक में मचेगा हाहाकार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
नई दिल्ली - पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ़ कड़े कदम उठाने की भारत ने शुरुआत कर दी है । भारत ने चिनाब नदी पर बगलिहार बांध से जल प्रवाह रोक दिया है । जानकारों की मानें तो अब पाकिस्तान पानी को तरसेगा । अब वाटर स्ट्राइक से पाकिस्तान की बौखलाहट देखने को मिल सकती है ।बगलिहार बांध से रुका जल प्रवाह , अब मचेगा पाक में हाहाकार -
पाकिस्तान को अधिकांश जल चिनाब नदी से मिलता है । जानकार बताते हैं , जल प्रवाह रोकने से पाकिस्तान पर बड़ा असर पड़ेगा । चिनाब नदी के बगलिहार बांध से जाने वाला पानी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सिंचाई का महत्वपूर्ण श्रोत है । जल रोकने के बाद पाक में सिंचाई बुरी तरह प्रभावित होगी , जिससे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा ।बूंद - बूंद को तरसेगा पाक -
चिनाब नदी का उपयोग पीने के पानी की आपूर्ति के लिए भी किया जाता है । अब जल प्रवाह बंद करने से पाक के कुछ हिस्सों में पेयजल संकट गहरा सकता है ।जानिए , बगलिहार बांध परियोजना -
जम्मू के डोडा जिले में बनाया गया ये बांध जम्मू से करीब 150 किलोमीटर दूर बटौत शहर के पास है । 1992 में शुरू इस परियोजना का निर्माण 1999 में शुरू हुआ था । 450 मेगावाट का पहला चरण अक्टूबर 2008 में शुरू हुआ । परियोजना का दूसरा चरण वर्ष 2015-16 में पूरा हुआ । इस बांध की पानी रोकने की क्षमता एक करोड़ पचास लाख घन मीटर है । इस परियोजना से हर साल 900 मेगावाट बिजली उत्पादन हो सकता है ।पाक को था अंदेशा , इसीलिए करता था विरोध -
पाक ने चिनाब नदी पर बनाए जाने वाले बगलिहार बांध का हर बार विरोध किया , शायद उसे इस बात का अंदेशा था कि भारत भविष्य में इस बांध के जरिए उसकी नब्ज टटोल सकता है । पाक कहता था , बगलिहार बांध से चिनाब नदी का बहाव कम होगा और पाकिस्तान को पानी कम मिलेगा और इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ ।प्रियंका गांधी ने केंद्र की कार्यवाही का किया समर्थन -
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा , वो पहलगाम आतंकी हमले में केंद्र सरकार की किसी भी कार्यवाही का पूरा समर्थन करेंगी ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: