• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

एक्सीडेंट : पवनदीप राजन का एक्सीडेंट , हालत गंभीर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-05-05 14:50:36
Share Share Share

एक्सीडेंट : पवनदीप राजन का एक्सीडेंट , हालत गंभीर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

दिल्ली - इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता एवं उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर पवनदीप राजन का दिल्ली - लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग में भीषण एक्सीडेंट हो गया । इस एक्सीडेंट में उनके दो साथी भी घायल हुए हैं । तीनों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया है । पवनदीप राजन की हालत गंभीर बताई जा रही है , बताया जा रहा है उनके दोनों पैर व हाथ में फ्रैक्चर है ।

खड़े कैंटर में जा घुसी कार -

उत्तराखंड के जिला चंपावत निवासी सिंगर पवनदीप राजन अपने साथी अजय महर व चालक राहुल सिंह के साथ रविवार की रात करीब 2:30 बजे कार में सवार होकर चंपावत से दिल्ली जा रहे थे । गजरौला में हाईवे पर सीओ दफ्तर के सामने खड़े एक कैंटर में कार पीछे से घुस गई ।

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा -

बताया जा रहा है , यह हादसा चालक को झपकी आने पर हुआ । कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सिंगर पवनदीप राजन के दोनों पैर व हाथ में फैक्चर हो गया । चालक व साथी को भी चोट आई है । हादसे के बाद जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया । तीनों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया है । पवनदीप राजन की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

हादसे के समय खुल गए थे गाड़ी के एयरबैग -

हादसा इतना भीषणा था , कि गाड़ी का इंजन टूट कर गिर गया । गाड़ी की हालत देखकर लग रहा है कि रफ्तार तेज थी । हादसे के बाद एयरबैग खुल गए थे , अगर एयरबैग नहीं खुलते तो बड़ी जनहानि हो सकती थी ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in