वीडियो : केदारनाथ धाम में बजा डी जे , नाचने वालों पर मुकदमा दर्ज
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
रुद्रप्रयाग ( Rudraprayag ) - केदारनाथ धाम में अशोभनीय आचरण पर अब पुलिस ने अभियोग दर्ज किया है । 01 मई की रात कपाट खुलने से पहले केदारनाथ मंदिर परिसर में कुछ युवकों द्वारा डीजे बजाकर नृत्य करने के सोशल मीडिया पर प्रसारित किए थे । यहां हिमालय की शांत वादियों में कुछ अराजक लोगों ने डी जे बजाकर पंजाबी गानों पर खूब डांस किया । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली सोनप्रयाग में धारा 298 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है । अब पुलिस वीडियो से पहचान कर अभियुक्तों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें -
https://www.facebook.com/share/v/1AbtRAvptX/