• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

बदले का वीडियो : पहलगाम हमले के बाद भारत ने लिया बदला , ऑपरेशन सिंदूर के तहत 100 आतंकी किए ढेर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-05-07 11:26:17
Share Share Share

बदले का वीडियो : पहलगाम हमले के बाद भारत ने लिया बदला , ऑपरेशन सिंदूर के तहत 100 आतंकी किए ढेर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पाक रक्षा मंत्री का कहना है - अगर भारत हमले रोक देता है तो हम भी हमला नहीं करेंगे ।
दिल्ली - पहलगाम हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्यवाही शुरू कर दी है । हमले का वीडियो खबर के अंत में दिया गया है । भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए , पाकिस्तान पर 24 मिसाइल दागी और 100 आतंकी ढेर किए । अब हालात ये बन चुके हैं कि , पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले - भारत हमला रोक दे तो हम भी नहीं करेंगे हमला ।

वीडियो हुआ वायरल -

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने हमले का वीडियो अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है । आंखिरकार भारत ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर ही दी । इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार आधी रात के बाद पाकिस्तान और पीओके , यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की है ।

7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना -

इस हमले में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है । अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं । भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर दिया गया था । ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है , जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी ।

पाक रक्षा मंत्री की सुनाई दे रही है खतरे की घंटी -

इस बीच , पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हिफाजत कर सकता है । लेकिन भारत रुक जाता है तो हम भी रुक जाएंगे ।

भारत ने दागी 24 मिसाइलें -

बताया जा रहा है भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं । न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात मॉनिटर करते रहे ।

हमले पर पाकिस्तानी मीडिया और सरकार के 3 अलग बयान -


पहला - पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो टीवी से कहा - भारत ने अपनी हवाई सीमा से पाकिस्तान पर मिसाइल हमले किए हैं , जो नागरिक इलाकों पर गिरे ।
दूसरा - पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया - पाकिस्तानी सेना ने 6 भारतीय फाइटर जेट मार गिराए । इनमें 3 राफेल , 2 मिग - 29 और एक सुखोई शामिल है । LoC के पास भारतीय चेकपोस्ट भी तबाह किए हैं ।
तीसरा - हमले की लोकेशन और मरने वालों की अलग - अलग संख्या । पाकिस्तान ने रात 2 बजे कहा - हमले 5 ठिकानों पर हुए और 3 लोगों की मौत हुई । 3 घंटे बाद यानी सुबह 5 बजे इंटर - सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ( ISPR ) डारयेक्टर अहमद शरीफ चौधरी ने कहा , भारत ने 6 इलाकों में 24 मिसाइलें दागीं । इनमें 8 नागरिक मारे गए , 35 घायल और 2 लापता हैं ।

भारत ने कहा- पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमले नहीं किए -

इंडियन आर्मी ने कहा कि , स्ट्राइक में केवल आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए हैं । किसी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर हमला नहीं किया गया । न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जैश - ए - मोहम्मद और लश्कर के ठिकानों को ही टारगेट के तौर पर सिलेक्ट किया गया था ।

हमले का वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें -

https://www.facebook.com/share/v/1BGjF7iT49/


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in