• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

बड़ी खबर : सीमा पर नापाक ने किया हमला , 14 भारतीयों की मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-05-07 20:37:21
Share Share Share

बड़ी खबर : सीमा पर नापाक ने किया हमला , 14 भारतीयों की मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir ) - भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंक के ढांचों को तबाह करने के बाद पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है । पाकिस्तान ने अपनी हताशा का परिचय देते हुए नियंत्रण रेखा ( Loc ) पर भीषण और अकारण गोलीबारी शुरू कर दी है । खासकर पुंछ , राजौरी , उरी और तंगधार में तोपखाने और मोर्टार से नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया है । नापाक की इस गोलाबारी में अब तक 14 निर्दोष नागरिकों की मौत हो चुकी है , जिनमें एक महिला और दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , करीब 50 अन्य घायल हुए हैं और कई घर , वाहन व सार्वजनिक भवन जलकर खाक हो गए हैं । पुंछ जिले में हुई निर्दयी गोलीबारी में सबसे अधिक क्षति हुई है । रिपोर्ट के अनुसार , पाकिस्तानी सेना ने पवित्र गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब को भी निशाना बनाया । इस हमले में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई , जिनमें अमरीक सिंह ( रागी ) , अमरजीत सिंह और रणजीत सिंह शामिल हैं । पंजाब सरकार के मंत्री सुखबीर सिंह बादल ने इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा - पुंछ में गुरुद्वारे पर हमला सिर्फ एक धार्मिक स्थल पर नहीं , पूरे सिख समुदाय और भारतीय अस्मिता पर हमला है । जहां सबके भले के लिए अरदास की जाती है , वहां इस प्रकार का हमला करना अत्यंत निंदनीय है। आम लोगों को निशाना बनाना पूरी तरह गलत है । हम मृतकों के परिवारों के प्रति दिल से संवेदना व्यक्त करते हैं । गुरु साहिब से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और परिवारों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें । भारतीय सेना का जवाब , सीमाओं पर हाई अलर्ट भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देते हुए कई पाकिस्तानी बंकर और चौकियों को नष्ट किया है । खबरों के अनुसार , सेना हाई अलर्ट पर है और किसी भी स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in