संन्यास : रोहित शर्मा ने किया संन्यास का एलान
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
नई दिल्ली - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने संन्यास का ऐलान कर दिया है । टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर और दो फॉर्मेट में कप्तान रह चुके रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है । हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने बुधवार 7 मई को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लंबे फॉर्मेट के क्रिकेट को अलविदा कह दिया है । रोहित के संन्यास की खबर ठीक उस वक्त पर आई , जब सेलेक्शन कमेटी ने उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाने का फैसला कर लिया था और साथ ही इंग्लैंड दौरे पर टीम में जगह मिलने की संभावना भी नजर नहीं आ रही थी । भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलनी है और इससे पहले ही रोहित ने ये फैसला ले लिया है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: