भारत - पाक युद्ध से जुड़ी बड़ी खबर
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
नई दिल्ली ( New Delhi ) - ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है । पाकिस्तान सीमा पर लगातार गोलाबारी कर रहा है और भारत लगातार पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को ध्वस्त कर रहा है । बीती रात पाकिस्तान के हवाई हमलों की कोशिशों को पस्त करने के बाद भारतीय सेना ने जम्मू - कश्मीर में जैश - ए - मोहम्मद के सात आतंकियों को मार गिराया है । सूत्रों के मुताबिक , बीएसएफ ने सांबा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है । पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर रहे सात घुसपैठियों को ढेर कर दिया गया । बताया जा रहा है कि ढेर किए गए घुसपैठिए जैश - ए - मोहम्मद के बताए जा रहे हैं । पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की यह कोशिश उस समय की गई , जब भारत ने जम्मू , पठानकोट , उधमपुर और अन्य जगह पर सेना के प्रतिष्ठानों पर पाकिस्तान की हमलों की कोशिशों को नाकाम कर दिया । भारतीय सेना ने बताया कि 8 और 9 मई 2025 की रात पाकिस्तान की सेना ने पश्चिमी सीमा पर एक साथ कई हमलों की कोशिश की गई थी । पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और अन्य हथियारों के जरिए भारतीय सीमाओं को निशाना बनाया गया था । इसके साथ ही जम्मू - कश्मीर में नियंत्रण रेखा ( LoC ) पर कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया था । भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमलों को पूरी तरह नाकाम किया है ।इन हथियारों ने पाक के छुड़ाए छक्के -
8 मई 2025 को पाकिस्तान द्वारा भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिश को भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने पूरी तरह नाकाम कर दिया । भारतीय सेना के आकाश , MRSAM , Zu-23 , L-70 , और शिल्का जैसी उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । ये प्रणालियां भारत की वायु रक्षा रणनीति का अभिन्न हिस्सा हैं । दुश्मन के हवाई खतरों को नष्ट करने में सक्षम हैं । 7 - 8 मई 2025 की रात को पाकिस्तान ने श्रीनगर , जम्मू , पठानकोट , अमृतसर , चंडीगढ़ और अन्य 15 शहरों में भारतीय सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले करने की कोशिश की । यह हमला 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले , जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे । इसके जवाब में भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया । ऑपरेशन सिंदूर -1 में भारत ने पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था । पाकिस्तान के हमले को भारत की एकीकृत काउंटर-यूएएस (UAS) ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों , जैसे आकाश , MRSAM , Zu-23, L-70 और शिल्का ने निष्प्रभावी कर दिया । रक्षा मंत्रालय के अनुसार , इन प्रणालियों ने पाकिस्तानी ड्रोनों और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया । जिससे भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ । आकाश मिसाइल प्रणाली आकाश भारत द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित एक मध्यम दूरी की सतह-से-हवा मिसाइल प्रणाली है , जिसे डीआरडीओ (DRDO) ने डिज़ाइन किया है । यह भारतीय सेना और वायुसेना की रीढ़ है । विशेषताएं रेंज - 25-30 किलोमीटर , लक्ष्य - फाइटर जेट्स , ड्रोन , क्रूज मिसाइलें , ऊंचाई - 18 किलोमीटर तक ,मार्गदर्शन प्रणाली - रडार - आधारित कमांड गाइडेंस सटीकता - 90% से अधिक , तैनाती - मोबाइल लॉन्चर , जो इसे लचीलापन प्रदान करता है योगदान - आकाश मिसाइल प्रणाली ने श्रीनगर की ओर बढ़ रहे एक पाकिस्तानी JF-17 जेट को नष्ट किया । इस प्रणाली ने ड्रोनों और मिसाइलों को ट्रैक और नष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।