दुष्कर्म : चम्पावत में महिला के साथ दुष्कर्म , अभियुक्त गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में दुकान चलाने वाली एक महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है । मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी पीड़िता महिला चम्पावत जिले के पूर्णागिरि क्षेत्र में दुकान चलाती है । महिला ने पूर्णागिरि क्षेत्र में बिजली का काम करने वाले स्थानीय लालू पर दुराचार का आरोप लगाया है । पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी लालू के खिलाफ़ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है । मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था , लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है । इस मामले में एसआई लता बिष्ट को जांच अधिकारी बनाया गया है । आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है ।