बड़ी खबर : विराट कोहली ने की संन्यास की घोषणा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
नई दिल्ली ( New Delhi ) - क्रिकेट जगत से बड़ी खबर आ रही है । दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है । इंग्लैंड दौरे से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था और अब विराट कोहली ने भी आधिकारिक तौर पर रेड बॉल क्रिकेट से अपने संन्यास की पुष्टि कर दी । उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने टेस्ट रिटायरमेंट की जानकारी दी । विराट ने अपने इंस्टा पर लिखा है - 269 Signing off , बता दें कि 269 उनका टेस्ट कैप का नंबर है । वे इंग्लैंड दौरे पर अब नहीं जाएंगे । टेस्ट क्रिकेट में अपनी कड़ी मेहनत और खेलने के खास तरीके के लिए हमेशा याद रहेंगे विराट कोहली । अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा , टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं । ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा । इसने मेरी परीक्षा ली , मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए , जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा । सफेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है । शांत परिश्रम , लंबे दिन , छोटे - छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता , लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: