• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Monday, 12-October-2026

Home आस्था / आध्यात्म

चम्पावत स्थित लघु बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-05-12 19:53:22
Share Share Share

चम्पावत स्थित लघु बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

यहां कपाट खुलते ही प्रसन्न हुए भगवान ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम के लघुरूप सकल धाम वैष्णवी शक्तिपीठ महर पिनाना में आज धार्मिक अनुष्ठान के साथ कपाट खुल गए हैं । यहां , शताब्दियों से बैसाखी पूर्णिमा को धाम के कपाट खुलने एवं कार्तिक पूर्णिमा को बंद होने की परंपरा चली आ रही है ।
Advertisement
बद्रीनाथ के लघु रूप में स्थापित सकल धाम वैष्णवी शक्तिपीठ महर पिनाना में आज धार्मिक मंत्रोचारण एवं पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ यहां धाम के कपाट खुल गए हैं । इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे । शताब्दियों से बैसाखी पूर्णिमा के दिन धाम के कपाट खुलते एवं कार्तिक पूर्णिमा में बंद हो जाते हैं । आज से यहां 6 माह के लिए पूजा अर्चना का कार्य पंडित चंद्रकांत जोशी करेंगे , जबकि इससे पूर्व पंडित शंकर दत्त जोशी पूजा किया करते थे ।
Advertisement
यहां पूजारियों की आज ही के दिन अदला बदली होती है । पुजारियो को 6 माह तक कठोर नियमों से गुजरना पड़ता है । इस अवसर पर महर पिनाना के 96 वर्षीय घनानंद जोशी कार्यक्रम के साक्षी बने , जो बाल्यकाल से ही धाम का आशीर्वाद लेने आते रहे है । इसके अलावा सतीश जोशी , खिलानंद जोशी , के एन जोशी , भिंगराडा के पूर्णानंद भट्ट , रमेश चंद्र भट्ट , बिरगुल कलमाटा के भोला दत्त भट्ट प्रमुख लोग भी मौजूद थे ।
Advertisement
दिनभर धाम में भजन कीर्तन का दौर जारी रहा । इसी के साथ यहां श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है । गत वर्ष आज ही के दिन जिलाधिकारी नवनीत पांडे यहां मौजूद थे , उनके आने के बाद इस धाम के विकास के द्वार खुले हैं । उन्होंने धाम के विकास के लिए अपना ध्यान केंद्रित भी किया है ।
Advertisement
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने धाम के कपाट खुलने के लिए क्षेत्रीय लोगों को बधाई दी है । धाम में आज देश में चल रही विषम स्थिति का मुकाबला करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शक्ति सामर्थ्य देने , उत्तराखंड में लंबे समय तक धामी का नेतृत्व मिलने तथा जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा जिले के विकास के लिए और ऊर्जा के साथ कार्य करने की शक्ति देने एवं इनके दीर्घ जीवन की कामना की गई ।
Advertisement

यहां कपाट खुलते समय भगवान भी हो गए प्रसन्न -

सकल धाम वैष्णवी शक्तिपीठ महर पिनाना में आज कपाट खुलते समय जमकर बारिश होने से शक्तिपीठ का स्वयं भगवान अभिषेक करने लगे । क्षेत्रीय लोगों के अनुसार कपाट खुलते समय मेघराज का बरसना उत्तराखंड के लोगों की सुख शांति और समृद्धि का प्रतीक है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad

Other Related posts

    पूर्णागिरि मंदिर समिति चुनाव : 3 बार अध्यक्ष रहे किशन तिवारी फिर मैदान में , सामने 3 और दावेदार ,

    बदरीनाथ पहुंचे CM धामी ! मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा , कथा महोत्सव में संतों का किया अभिनंदन ,

    वीडियो : श्रीराम कथा के शुभारंभ के दौरान विधायक ने किया कथा मंच का उद्घाटन ,

    बग्वाल वीडियो : बग्वाल की कहानी , सिर्फ पत्थरों की बारिश तक खत्म नहीं होती...असल कहानी इसके बाद हुई शुरू ,

    बग्वाल : उम्र 96 हुई , पीढ़ियां बदल गईं...लेकिन बग्वाल की आस्था नहीं बदली ! त्रिलोक सिंह बिष्ट बोले - आस्था उम्र नहीं देखती ,

    वीडियो : बग्वाल युद्ध नहीं , सदियों पुरानी परंपरा का जीवंत निर्वहन ,

    आस्था : देवीधुरा में 28 अगस्त को गूंजेगा बग्वाल का रणघोष , 23 अगस्त को मंत्री राम सिंह कैड़ा करेंगे ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ ,

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in