जो तमंचा दिखाएगा , सलाखों के पीछे जाएगा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधम सिंह नगर ( U S Nagar ) - जिले में पुलिस का सीधा कहना है कि , जो तमंचा दिखाएगा वो सीधा सलाखों के पीछे जाएगा । जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशानुसार अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी । यहां बोलेरो कार तथा बस में तोड़फोड़ व फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने वाले दो शातिर बदमाश सलमान व फैसल गिरफ्तार हो चुके हैं । एसएसपी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित खुलासे हेतु निर्देश दिए गए थे तथा पुलिस टीमों का गठन किया गया था । जिले की थाना कुंडा पुलिस टीमों द्वारा दोनों आरोपियों को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया है । अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने दोनों लगातार ठिकाने बदल - बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे थे । बताया जा रहा है , दोनों ही अपराधी काफी शातिर किस्म के अपराधी हैं । अब पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी खंगाल रही है ।
- #UttarakhandPolice
- #UdhamSinghNagar
- #ArrestedWithPistol
- #CrimeCrackdown
- #PoliceAction
- #NotoriousCriminals
- #BehindBars
- #LawAndOrder
- #UttarakhandNews
- #uttarakhandhindisamachar
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: