• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

महाराष्ट्र के श्रद्धालु ने उत्तराखंडियों की ईमानदारी की जमकर की तारीफ - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-05-15 18:22:45
Share Share Share

महाराष्ट्र के श्रद्धालु ने उत्तराखंडियों की ईमानदारी की जमकर की तारीफ


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है , यहां कण - कण में शंकर का वास है । इसी तरह उत्तराखंड के लोग भी विशेष माने जाते हैं । जहां एक ओर जेब काटने वाले जेब कतरे रेलवे स्टेशनों , बस स्टेशनों और अन्य स्थानों में जेब काटने का मौका नहीं छोड़ते हैं , वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के लोग अपनी ईमानदारी के लिए देशभर में जाने जाते हैं । उत्तराखंड से एक बार फिर ईमानदारी की मिशाल सामने आई है । यहां केदारनाथ धाम से वापस आते समय फाटा नामक स्थान में मुम्बई के सत्यनारायण राजाराम वाले का पर्स गिर गया । ये पर्स चम्पावत के पत्रकार पुष्कर सिंह को मिला । जिसके बाद पुष्कर सिंह ने ईमानदारी का परिचय देते हुए महाराष्ट्र के श्रद्धालु का पर्स लौटाया । खोया पर्स वापस पाकर महाराष्ट्र के श्रद्धालु की आंखों में चमक आ गई और उन्होंने माना कि उत्तराखंड के लोग वाकई ईमानदार होते हैं । श्रद्धालु ने कहा , शहरों में जेबकतरे जेब काटने के मौके ढूंढते हैं लेकिन देवभूमि में ईमानदार लोग रहते हैं । श्रद्धालु ने पत्रकार पुष्कर सिंह की पीठ थपथपाते हुए 500 रुपये का पुरस्कार भी दिया । श्रद्धालु के पर्स में 3340 रुपये और जरूरी दस्तावेज थे । एक बार फिर उत्तराखंड से सीधे मुंबई के लिए ईमानदारी का संदेश गया है , जो उत्तराखंडियों के लिए गर्व की बात है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in