वीडियो : शिक्षा मंत्री से अपनी बात कहना पड़ गया भारी , नोटिस जारी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - गोपेश्वर के एक स्कूल के शिक्षक को अपनी बात शिक्षा मंत्री के सामने रखना भारी पड़ गया है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । ग्वाड पीएम श्री स्कूल के वार्षिकोत्सव के दौरान एक शिक्षक ललित मोहन सती ने शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत से स्कूलों में प्रधानाचार्य न होने की बात कही । उन्होंने मंच से कहा , आज विद्यालय प्रधानाचार्य विहीन हो चुके हैं । उन्होंने शिक्षकों के प्रमोशन में देरी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया और शिक्षा मंत्री से तीखा सवाल किया । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । अब शिक्षक को अपनी बात रखना इतना भारी पड़ गया है कि , उन्हें नोटिस जारी हुआ है । उन्हें अपने आचरण पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है और जवाब नहीं मिलने पर चेतावनी दी गई है । प्रदेश के तमाम शिक्षक कह रहा हैं कि , उनका प्रमोशन नहैं हो रहा है , जिससे वो काफी परेशान हैं । शिक्षकों का कहना है , अगर उनकी पीड़ा को अगर शिक्षा मंत्री नहीं सुनेंगे तो फिर कौन सुनेगा ?वीडियो देखने के लिए नीचे दिया गया लिंक टच करें -
https://www.facebook.com/share/v/15mojLsdFr/