महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाला हरीश गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले में पुलिस ने महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । जिले की कोतवाली डीडीहाट क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाना डीडीहाट में शिकायत दर्ज कराई गई कि , एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें मोबाइल कॉल एवं अश्लील मैसेज भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है । महिला की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कोतवाली डीडीहाट में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 78 बीएनएस व 67 (ए) आई.टी. एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया । जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने की कार्यवाही शुरू की । इस मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार को सौंपी गई । विवेचना के दौरान सर्विलांस सैल की मदद से अभियुक्त हरीश सिंह नेगी पुत्र स्व० गोपाल सिंह , निवासी पटवारी मोड़ के पास , डीडीहाट ( मूल निवासी ग्राम गागरीगोल , बैजनाथ , बागेश्वर ) को डीडीहाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है । प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि , अभियुक्त डीडीहाट स्थित एक दुकान से अन्य व्यक्तियों की पहचान ( ID ) का दुरुपयोग कर फर्जी सिम कार्ड प्राप्त करता था और महिलाओं व युवतियों को अश्लील कॉल एवं संदेश भेजता था । अब दुकान संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है एवं उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: