• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

दुःखद : आकाशीय बिजली से पति - पत्नी की मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-05-20 01:13:25
Share Share Share

दुःखद : आकाशीय बिजली से पति - पत्नी की मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) - जिले के कवर्धा ( Kawardha ) से एक बेहद दुःखद खबर आ रही है । यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान और उसकी पत्नी की मौत हो गई । बताया जा रहा है , प्याज की फसल को बारिश से बचाने के लिए दोनों खेत में तिरपाल लगाने गए थे , इसी दौरान बिजली गिर गई । ये मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है और घटना 18 मई रविवार की है । जब आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे , तब तक गणेश पटेल ( 40 ) और मीरा पटेल ( 36 ) की मौत हो चुकी थी । घटना के बाद परिजनों में शोक है । बताया जा रहा है , गणेश ने अपने खेत में प्याज की फसल लगाई थी । अचानक मौसम बदला और आंधी व गरज के साथ बारिश शुरू हो गई । बेमौसम हो रही बारिश से प्याज की फसल खराब हो सकती थी । जिससे किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता । इसलिए वह अपनी पत्नी के साथ फसल बचाने पहुंचा था । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की । पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं । इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो - रोकर बुरा हाल है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in