अजब - गजब : यहां घर में इकट्ठे इतने सांप मिले कि लोग कहने लगे नागलोक
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तर प्रदेश ( UP ) - के महराजगंज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है । यहां इकट्ठे इतने सांप मिले कि लोग नागलोक कहने लगे । ये बात यूपी के महाराजगंज जिले के हरदी डॉली गांव की है । यहां एक घर में नागों का कुनबा रह रहा था । ग्रामीण के घर में शौचालय के ऊपर बनी टंकी के नीचे सांपों का पूरा खानदान रह रहा था । यह नजारा इतना चौंकाने वाला था कि जिसने भी देखा , उसकी रूह कांप गई । इस बात की जानकारी तब मिली , जब मकान मालिक शौचालय की सफाई करने गया । उसने देखा कि , टंकी के नीचे सांपों का खानदान बसा हुआ है , जिसे देखकर उसके होश उड़ गए । सांपों की फुंफकार सुनकर घबराकर उसने शोर मचाया और आसपास के ग्रामीणों को बुलाया । देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बन गई । ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी , जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांपों के रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई । बताया जा रहा है , मकान के बेसमेंट में पानी भरा हुआ था । जिसमें कई सांप तैरते नजर आ रहे थे , जबकि कुछ सांप दीवारों पर रेंगते हुए अपने फन निकाल रहे थे । यह नजारा बेहद डरावना था , लेकिन वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी सांपों को सुरक्षित पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया । फिलहाल रेस्क्यू के बाद क्षेत्रवासियों और मकान मालिक ने राहत की सांस ली है । वन विभाग ने बताया , कुल 70 सांप थे । इन सांपों में धामिन सांप , पनिहा सांप , कोबरा सहित अन्य कई तरह के सांप थे । अब इनको पकड़कर रोहन नाला में छोड़ दिया गया है । अब ग्रामीणों और मकान मालिक ने राहत की सांस ली है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: