• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

लूटपाट : पहले बुजुर्ग को डराया , फिर लूटा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-05-20 23:00:35
Share Share Share

लूटपाट : पहले बुजुर्ग को डराया , फिर लूटा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - से एक बड़ी खबर आ रही है । 92 वर्षीय बुजुर्ग के घर में घुसकर उन्हें डरा धमकाकर नगदी लूट ली जाती है । अब पुलिस ने लूट को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में लूटे गए पैसे और घटना में प्रयुक्त औजार भी बरामद किया है । पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया , नशे की लत के कारण घरवालों द्वारा घर से निकालने पर अपने नशे की पूर्ति के लिए अभियुक्त द्वारा ऐसा किया गया ।

जानिए , ये है पूरा मामला -

19 मई की शाम नरेंद्र विहार कोलागढ़ रोड के स्थानीय लोगों द्वारा कोतवाली कैंट पर सूचना दी कि , नरेंद्र विहार में एक 92 वर्षीय बुजुर्ग ओमप्रकाश सूद के घर में एक व्यक्ति द्वारा घुसकर उनके पैसे छीन लिए और मौके से भाग गया । सूचना पर चौकी प्रभारी बिन्दाल मय पुलिस बल के तत्काल मौके पहुंचे तथा पीड़ित व्यक्ति से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए घटनास्थल व आस - पास के सीसीटीवी कैमरे चेक किये । घटना के सम्बन्ध में पीड़ित बुजुर्ग ओमप्रकाश सूद पुत्र स्व० ज्ञान चंद सूद निवासी 17 नरेंद्र विहार , बल्लूपुर रोड कोतवाली कैंट द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली कैंट पर मु०अ०सं० - 77/2025 धारा 309(4) 309(6) , 333 , 351 (2) का अभियोग पंजीकृत किया । बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हुई उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए तत्काल कोतवाली कैंट पर पुलिस टीम गठित की । गठित टीम द्वारा सुरागरसी / पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा लगातार किये जा रहे प्रयासों से घटना के 24 घंटे के अन्दर मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त अभिषेक रावत पुत्र अनिल रावत , निवासी ब्लॉक नंबर 8 गांधी कॉलोनी , कोलाघाट रोड देहरादून को राजेंद्र नगर स्थित पार्क से घटना में लूटी गई नगदी ₹1000 तथा घटना में प्रयुक्त औजार के साथ गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है, लगभग 01 साल पहले नरेंद्र बिहार में स्थानीय लोगों के साथ मंदिर के लिए चंदा मांगने के दौरान उसकी मुलाकात नरेंद्र बिहार में उक्त बुजुर्ग के घर में उनकी पत्नी से हुई थी , तब से उसे जानकारी थी कि उक्त घर में केवल दो बुजुर्ग दंपति रहते हैं तथा उनके अलावा और कोई नहीं रहता है। अभियुक्त की नशे की लत के कारण 02 दिन पूर्व उसके पिता ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था , इस दौरान रात में राजेंद्र नगर नरेंद्र बिहार की ओर घूमने हुए अभियुक्त शाम के समय बुजुर्ग व्यक्ति के घर के पास पहुँचा तथा घर के बाहर लोगो की आवाजाही कम होती देखकर गेट से अंदर घुस गया और पेंचकश दिखाकर बुजुर्ग व्यक्ति को डरा धमकाकर उनसे ₹ 1000 छीने और मौके से भाग गया । अब पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in