नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की धमकी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आ रहा है । अब पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है । मिली जानकारी के मुताबिक 19 मई को वादी द्वारा कोतवाली चमोली में एक लिखित तहरीर दी गई थी । तहरीर में बताया गया कि , मार्च 2025 में प्रीतम पुत्र रामलाल , निवासी - ग्राम पलेठी , थाना व जिला चमोली ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे व इस बात का खुलासा किसी से करने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी थी । इस गंभीर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली चमोली में आरोपी प्रीतम के खिलाफ मु०अ०सं० 12/2025 धारा 64 , 115(2) , 351(2) , 351(3) , 352 बी०एन०एस० व ¾ पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । मुकदमे की विवेचना का कार्य महिला उपनिरीक्षक पूनम खत्री द्वारा सम्पादित किया जा रहा है । विवेचना के दौरान , अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक चमोली के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 19 मई 2025 को अभियुक्त प्रीतम को उसके घर पलेठी से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: