डॉ बिहारी लाल दसोनी को साहित्य और समाजसेवा के लिए मिला मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड एसोसिएटेड विद मैजिक एंड और समाज सेवा के लिए आर्ट यूनिवर्सिटी फ़रीदाबाद हरियाणा द्वारा डॉ बिहारी लाल दनोसी को साहित्य एवं समाज सेवा के लंबे अनुभवों को रिकॉग्नाइज करते हुए सबसे बड़े अवॉर्ड लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 प्रदान किया गया । यह अवॉर्ड डॉ दनोसी को उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जारी किया गया । ई प्रमाण पत्र के माध्यम से प्राप्त लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 आज पौड़ी के रुबी निकुंज स्थित उनके आवास पर आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व आई ए एस एवं समाज सेवी सुंदर लाल मुयाल द्वारा प्रदान किया गया । अवार्ड दिए जाने पर मुख्य अतिथि द्वारा डॉक्टर बिहारी लाल दनोसी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें इस अवॉर्ड का वास्तविक हकदार बताते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाओं सहित शुभकामनाएं दी गई । मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड के डॉक्टर रोहेला द्वारा , डॉ सी पी सिंह , हेड निशा सहित पूरी टीम द्वारा बधाई व शुभकामनाएं फोन पर दी गई । बताते चलें कि डॉ दनोसी यू पी सी एल से सेवानिवृत अभियंता हैं तथा आज तक डेढ़ दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित कर चुके हैं । इनकी आधा दर्जन पुस्तकें प्रकाशित होने को तैयार हैं । इनका समाज सेवा में एक लंबा अनुभव है । लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 प्राप्त करने ही वे काफी भावुक हो गए और सभी समर्थकों का गढ़वाली भाषा में हार्दिक अभिनन्दन , आभार ज्ञापित किया । रुबी निकुंज पौड़ी में हुए इस कार्यक्रम में इनकी अर्धांगिनी रूकमणी दनोसी , इनके छोटे भाई प्रेम चंद दनोसी , सावित्री देवी , ललिता देवी , असिस्टेंट प्रोफेसर लक्ष्मी दनोसी कौंडल , गोविन्द सिंह कौंडल , अनुकेत दनोसी , भूमिका , श्रेष्ठा , पवन कुमार , सुनील कुमार , सुशील कुमार , सुरेन्द्र कुमार , सपना देवी , सौरभ सागर , विजय सिंह , मानस चिन्मय सहित तमाम शुभचिंतकों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गई ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: