• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

बस खाई में गिरी , बाबा के दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-05-30 18:19:08
Share Share Share

बस खाई में गिरी , बाबा के दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

जम्मू - बाबा के दर्शन को जा रही श्रद्धालुओं की बस खाई में गिर गई , इस दर्दनाक एक्सीडेंट में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 घायल हो गए । दर्दनाक हादसा जम्मू - पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग में हुआ । स्थानीय लोगों औऱ पुलिस द्वारा बचाव व राहत कार्य चलाया गया है । घायलों का अखूनर उपजिला अस्पताल में ईलाज चल रहा है और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है ।

बाबा के दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश नम्बर की ये बस श्रद्धालुओं को लेकर बाबा के दर्शन के लिए जम्मू के शिवखोड़ी जा रही थी । वैष्णो देवी से लगभग 80 किलोमीटर दूर शिवखोड़ी धाम भगवान भोलेनाथ को समर्पित स्थान है । लेकिन भक्तों की दर्शन की ये इच्छा पूरी नहीं हो पाई ।

टुंगी मोड़ के पास हुआ हादसा

बताया जा रहा है टुंगी मोड़ के पास सामने से आ रही बस की वजह से संतुलन बिगड़ गया औऱ बस गहरी खाई में जा गिरी । बस के गिरते ही चीख - पुकार मच गई । आस - पास के लोग मौके पर पहुंचे औऱ बचाव कार्य में जुट गए । बताया जा रहा है लोगों ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला औऱ पीठ पर लादकर व रस्सों के सहारे सड़क तक पहुंचाया । दिनभर सड़कों पर एम्बुलेंस की आवाज गूंजती रही । इस बस में 75 से अधिक यात्री सवार थे । हादसा होते ही जम्मू मेडिकल कॉलेज में सूचना देकर अस्पताल को अलर्ट मोड़ में रखा गया था औऱ घायलों के पहुंचते ही तुरंत ईलाज शुरू कर दिया गया । लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in