बड़ी खबर : अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही के निर्देश
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं । सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर शासन - प्रशासन की विभिन्न कार्य योजनाओं की समीक्षा की । मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को सख्ती से जारी करने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा , जो भूमि पहले से अतिक्रमण से मुक्त कराई जा चुकी है , वहां दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए निगरानी तंत्र मजबूत किया जाय । इसके साथ - साथ जहां अतिक्रमण हुए हैं , उनका विस्तृत आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद अब अवैध अतिक्रमणकारियों की जड़ें हिलने लगी हैं । अब कयास लगाए जा रहे हैं कि , एक बार फिर प्रदेश में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा चल सकता है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: