नाबालिग को बहला- फुसलाकर भगा ले गया अपने साथ , अब हुआ गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - में एक युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया । जिसके बाद बसंत विहार निवासी वादी ने थाना बसंत विहार पर एक व्यक्ति द्वारा बहला - फुसलाकर उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ भगा ले जाने के सम्बन्ध में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया । जिस पर तत्काल थाना बसन्त विहार में धारा 137(2) BNS ( भारतीय न्याय संहिता ) का अभियोग पंजीकृत किया गया ।नाबालिग को किया बरामद -
नाबालिग की सकुशल बरामदगी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये । पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहे प्रयासों से अभियुक्त का नाबालिक को भगाकर बिहार ले जाने की जानकारी प्राप्त हुई । जिस पर तत्काल एक टीम को बिहार रवाना किया गया , जहाँ टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त करते हुए मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को अपने साथ बहला - फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त मुकेश सैनी पुत्र अजय , निवासी - शास्त्रीनगर खाला , थाना बसंत विहार , देहरादून , मूल पता - ग्राम विशी , जिला दरभंगा , बिहार को दरभंगा बिहार से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: