एक्सीडेंट : तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी , मची चीख - पुकार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
संयुक्त रिपोर्ट - बालकराम नौटियाल / सूरज विश्वकर्मा
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) -
से एक बड़ी खबर आ रही है । यहां गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों की बस पलट गई । बताया जा रहा है , यात्री चारधाम यात्रा पर जा रहे थे , लेकिन तीर्थयात्रियों की बस अनियंत्रित होकर पलट गई । ये एक्सीडेंट गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास हुआ । जब यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी तो चीख - पुकार मच गई । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस , एसडीआरएफ सहित रेस्क्यू टीमें मौके लिए रवाना हुई । बताया जा रहा है बस में कुल 41 तीर्थ यात्री सवार थे और बस मध्य प्रदेश की है । हादसे में 29 तीर्थयात्री घायल बताए जा रहे हैं , वहीं घायल तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेजा गया है । शुक्रवार को मध्य प्रदेश के तीर्थयात्री बस पर गंगोत्री धाम के लिए यात्रा पर जा रहे थे , इसी बीच अचानक गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास बस सड़क पर पलट गई । गनीमत यह रही कि बस सड़क पर ही पलट गई । यदि बस खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था । बस में 41 तीर्थयात्री सवार थेब, जिसमें 29 तीर्थयात्री घायल हो गए । बस पलटने का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है । आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार तीर्थयात्रियों की गंगोत्री धाम के लिए जा रही थी । सभी घायल तीर्थयात्रियों को जिला अस्पताल में लाया जा रहा है । बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है , देश - विदेश से श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं । पहाड़ी मार्ग होने से हल्की सी चूक हादसों की वजह बन जाती है , ऐसे में सावधानी ही बचाव है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: