शर्मनाक : छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
महाराष्ट्र - से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है । यहां सांगली में एमबीबीएस की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है । बताया जा रहा है , अब पुलिस ने दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । ये मामला 18 मई का बताया जा रहा है । मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा और उसके साथ पढ़ाई करने वाले दो छात्रों व उनके एक मित्र ने रात करीब 10 बजे थिएटर में फ़िल्म देखने की योजना बनाई । बताया जा रहा है , फ़िल्म देखने से पहले तीनों लोग छात्रा को एक फ्लैट पर ले गए । इस दौरान आरोपियों ने छात्रा को एक नशीला पदार्थ पिलाया और फिर तीनों ने बारी - बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया । इतना ही नहीं आरोपियों ने किसी को न बताने की धमकी भी दी । अब पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।