• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

धोखाधड़ी : यहां , 25 लाख की धोखाधड़ी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-05-24 21:30:43
Share Share Share

धोखाधड़ी : यहां , 25 लाख की धोखाधड़ी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले से बड़ी खबर आ रही है । यहां , 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में धरासू पुलिस ने ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड कम्पनी के एमडी को गिरफ्तार किया है । मामला अक्टूबर 2024 का है , जब थाना धरासू पर ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड ब्रह्मखाल चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी के डायरेक्टर , एमडी व संचालकों पर 25 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने पर 420 भादवि के अंतर्गत धोखाधड़ी का मामला पंजीकृत किया गया था । इस मामले में रणवीर चन्द रमोला सहित 6 लोग नामजद थे ।

गहन छानबीन के बाद हुई गिरफ्तारी -

जब धरासू पुलिस द्वारा इस मामले में गहन छानबीन की गयी तो पाया गया कि , ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड कम्पनी जीनियस टैक्नोलॉजी के साफ्टवेयर पर काम करती थी । पुलिस द्वारा जीनियस टैक्नोलॉजी से कम्पनी का डाटा लेकर एनालिसिस करने , बैंक खाता डिटेल , बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 3/21 (1)(2)(3) BUDS Act 2019 की बढोतरी करते हुये एक अभियुक्त रणवीर चन्द रमोला को गिरफ्तार किया । अभियुक्त रणवीर चन्द रमोला कम्पनी में एमडी का कार्य करता था , जिसके द्वारा बताया गया कि वर्ष 2022 में ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड कम्पनी खोली गयी थी । जिसमे वह लोगों से अच्छे रिटर्न के लिए निवेश करवाते थे । ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड के सभी संचालक/कार्यकर्ता पहले दिव्यांश ग्रुप से जुडे हुये थे । दिव्यांश ग्रुप में फ्रॉड होने पर उनके द्वारा अपनी कम्पनी ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड खोली गयी थी । रणवीर चन्द ने मौखिक रुप से बताया कि ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड कम्पनी में लोगों से पैसे निवेश करवाकर उनके द्वारा अपनी पूर्व कम्पनी ( दिव्यांश ग्रुप ) के कस्टमर/खाताधारकों को पैंसे रिटर्न किये गये थे । जिस कारण से ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड कम्पनी के निवेशकों के पैंसे डूब गये । मामले में अग्रिम विधिक/विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम - पता

पुलिस ने रणवीर चन्द रमोला पुत्र रूकम चन्द रमोला , निवासी - ग्राम कुमराड़ा , थाना - धरासू , जनपद - उत्तरकाशी , उम्र - 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in