कुमाऊं में दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
कुमाऊं - कुमाऊं में दो अलग - अलग स्थानों में दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई ।पहला शव मिला अल्मोड़ा में -
अल्मोड़ा जिले में महिला का शव मिलने सनसनी फैल गई । बताया जा रहा है , जिले की भिकियासैंण तहसील के मानिला के बसेड़ी के पास रामगंगा नदी में एक महिला शव दिखाई दिया , जिसके बाद सनसनी फैल गई । जिसके बाद शव की सूचना ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को दी । राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा । बताया जा रहा है , महिला की उम्र करीब 42 साल है । खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी ।दूसरा शव उधमसिंह नगर के खटीमा में जंगल में अधजला मिला -
उधम सिंह नगर जिले के खटीमा शहर से सटे चारुबेटा के जंगल में एक महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई । बताया जा रहा है शव 90 फीसदी जला हुआ है । महिला की पहचान 34 वर्षीय अनीता पत्नी सुरेश , निवासी - नई बस्ती चारुबेटा के रूप में हुई । पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है । बताया जा रहा है , मृतका का पति अल्मोड़ा में मजदूरी करता है । अब इस मामले के खुलासे के लिए चार टीमें बनाई गई हैं ।