पार्टी में नाच रहे छात्र नेता की हार्ट अटैक से मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधम सिंह नगर ( US Nagar ) - जिले के रुद्रपुर से एक दुःखद खबर सामने आ रही है । यहां , घर पर ही पार्टी में नाचते हुए छात्र नेता की मौत हो गई । बताया जा रहा है , उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई । मिली जानकारी के मुताबिक , बीती रात रुद्रपुर के शिमला बहादुर में हार्डवेयर व्यवसायी एवं पूर्व उप ग्राम प्रधान अनिल शर्मा के युवा पुत्र मनीष शर्मा अपने घर पर अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे । इसी दौरान उनके सीने में अचानक दर्द उठा , परिजन एवं दोस्त ईलाज कराते लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गया। कुछ देर पहले पार्टी चल रही थी लेकिन देखते ही देखते वहां मातम छा गया । मनीष शर्मा ने लम्बे समय तक छात्रसंघ चुनावों में अपनी कुशल भूमिका निभाई थी । दिवंगत मनीष अपने पीछे माता , पिता , धर्मपत्नी , दो छोटे पुत्र एवं भाई का परिवार छोड़ गए । श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ , पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल , समाजसेवी सुशील गाबा , अभिषेक शुक्ला अंशु , गुंजन सिंह , रामकुमार सिंह बाबा , बबलू प्रधान , सुरेश गौरी , रोहित गुंबर , सागर अरोरा , दिलीप अधिकारी , इमरान सैफी , जावेद अख्तर , जोमी चांणा , लक्की कालरा , हिमांशु नरूला , सचिन मुंजाल , बबलू सिंह , अरुण अरोरा , लखबीर सिंह लक्खा , सौरभ शर्मा , गौरव खुराना , शिंटो दुबे , पवन राणा आदि मौजूद थे ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: