दर्दनाक हादसा : बोलेरो खाई में गिरी , चालक की मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है । यहां , जनपद के बड़कोट में रविवार सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया । जिले के नौगांव विकासखंड अंतर्गत स्यालव - कुर्सिल मोटरमार्ग पर एक बोलेरो गहरी खाई में गिर गई । इस दर्दनाक एक्सीडेंट में वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया । बताया जा रहा है , ये हादसा सुबह करीब 4 - 5 बजे हुआ है । हादसा स्यालव से बड़कोट आते समय नगाणगांव से लगभग 1 किलोमीटर पहले हुआ । जानकारी के मुताबिक , वाहन स्यालव से बड़कोट की ओर जा रहा था और इस दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा । मृतक की पहचान 27 वर्षीय संतोष पुत्र बूटा राम के रूप में हुई है , जो स्यालव गांव का निवासी था । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया । पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्यवाही की जा रही है । इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है । घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो - रोकर बुरा हाल है ।