ट्रक खाई में गिरा , चार लोग थे सवार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं । जिले में लगातार बढ़ते सड़क हादसे अब चिंता का सबब बन चुके हैं । एक बार फिर उत्तरकाशी से सड़क हादसे की दुःखद खबर आ रही है । यहां एक ट्रक खाई में गिर गया , जिसमें चार लोग सवार थे । शनिवार को ये हादसा धरासू - बनचौरा मोटरमार्ग पर ग्राम मोरगी के पास हुआ । मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक संख्या UK10CA 0592 बनचौरा से धरासू की ओर जा रहा था , लेकिन इसी बीच अनियंत्रित होकर 40 फ़ीट गहरी खाई में गिर गया ।दर्दनाक हादसे में एक की मौत -
इस दर्दनाक हादसे में 44 वर्षीय चालक संजय थापा पुत्र गोकुल थापा , निवासी - धारवाली आरकेडिया ग्रांट , मोहब्बेवाला , देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई । इस हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है । हादसे में घायलों के नाम व पता -
ट्रक में सवार 21 वर्षीय चंदन मेहतो पुत्र सुग्रीव मेहतो , निवासी - बेरिया , तिवारी टोला , बेतिया , बिहार , 50 वर्षीय वीरो महतो पुत्र लक्की मेहतो , निवासी - लालगढ़ , बेतिया , बिहार और 36 वर्षीय प्रकाश चौहान पुत्र स्व० अत्तर सिंह चौहान , निवासी - कांदीसौड़ , थाना - छाम , टिहरी गढ़वाल घायल हो गए ।हादसे के कारणों की जांच जारी -
ये दुर्घटना कैसे हुई , इसके कारणों का पता नहीं चल सका है । अब स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: