बड़ी खबर : 27 यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाला गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले में एक ओर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं , वहीं दूसरी ओर एक बस चालक द्वारा 27 यात्रियों की जान जोखिम में डालने का कार्य किया है । रविवार को चिन्यालीसौड़ के नगुण बैरियर पर पुलिस ने एक नशे में धुत्त बस चालक को गिरफ्तार किया है । मिली जानकारी के मुताबिक , जब पुलिस ने उत्तराखंड परिवहन की बस संख्या UK06PA-1507 को चेकिंग के दौरान रोका तो चालक नशे में धुत्त मिला । एल्कोमीटर टेस्ट में भी बस चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है । बस में झारखंड से आए 27 यात्री सवार थे । बताया जा रहा है , अगर पुलिस द्वारा समय पर कार्यवाही नहीं की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था । अब पुलिस ने चालक सुभाष मौर्य पुत्र हेमराज मौर्य , निवासी - शक्ति फार्म , सितारगंज , उधम सिंह नगर के खिलाफ धारा 3/181/185/202/207 मोटर अधिनियम मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है और बस को भी सीज किया गया है । जिसके बाद तीर्थयात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था से गंतव्य तक पहुंचाया गया ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: