प्रेम - प्रसंग : युवक की जहर खाने से हुई मौत , परिजनों ने लगाया आरोप
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधम सिंह नगर ( US Nagar ) - जिले के खटीमा में प्रेम - प्रसंग के मामले में एक पेंटर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई । अब पुलिस को तहरीर सौंपते हुए , मृतक युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर जबरन जहर देने का आरोप लगाया है । मिली जानकारी के मुताबिक खटीमा के इस्लामनगर वार्ड 9 निवासी मृतक के भाई आमिर सिद्दीकी पुत्र अशफाक ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए बताया कि वार्ड संख्या 8 निवासी एक युवती उसके भाई सलमान से शादी करना चाहती थी । लड़की 23 मई को अपने परिजनों के खिलाफ उनके घर आ गई और घर में उस वक्त सलमान अकेला था । आरोप है कि , थोड़ी देर बाद युवती के परिजन भी घर पहुंच गए और उनने सलमान के साथ मारपीट की । आरोप है कि , इस दौरान युवती के परिजनों ने सलमान को पकड़कर जहर पिला दिया । तबियत बिगड़ने पर उसे उपजिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी खराब हालत देखकर उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया , लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका ।