गुंडागर्दी : बीच सड़क गुंडई दिखाने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - की सड़कों में अगर गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो , तो फिर जायज है कि पुलिस कार्यवाही जरूर करेगी । गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के दिये थे । वीडियो में अभियुक्त द्वारा सरे राह एक बुजुर्ग व्यक्ति व अन्य लोगों के साथ मारपीट कर रहा था । पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घटना में शामिल अभियुक्त को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया । अब पुलिस ने 24 वर्षीय अभियुक्त सुनिल उर्फ चक्की पुत्र दिलीप यादव , निवासी - मंगलबस्ती राजीवनगर , नेहरू कालोनी , देहरादून, उम्र 24 वर्ष को मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने पर गिरफ्तार किया है । पीड़ित बुजुर्ग की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और न ही किसी के द्वारा उक्त घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर दी गयी है । अगर इस मामले में तहरीर प्राप्त होती है , तो अलग से अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: