• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दर्दनाक : एक्सीडेंट में चम्पावत के चालक की दर्दनाक मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-05-28 13:33:34
Share Share Share

दर्दनाक : एक्सीडेंट में चम्पावत के चालक की दर्दनाक मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

ऊधम सिंह नगर ( US Nagar ) - जिले से एक बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है , यहां चम्पावत जिला निवासी एक चालक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई । ये दर्दनाक हादसा सितारगंज के समीप नेशनल हाइवे पर हुआ । इस सड़क हादसे में चम्पावत के अमोड़ी क्षेत्र के एक चालक की मौत हो गई । एक्सीडेंट में युवक की मौत की सूचना मिलते ही युवक के परिवार में कोहराम मच गया है और उनका रो - रोकर बुरा हाल है । मिल रही जानकारी के मुताबिक , चम्पावत के अमोड़ी क्षेत्र के लेक अमोड़ी निवासी 26 वर्षीय चालक दीपक भट्ट हल्द्वानी से टिप्पर की रिपेयरिंग करवाकर खाली टिप्पर से चम्पावत लौट रहा था । इसी दौरान सितारगंज - चोरगलिया सड़क पर सितारगंज से करीब दस किलोमीटर दूर 28 मई को तड़के करीब 1 बजे दीपक के टिप्पर की विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टक्कर हो गई । इस दर्दनाक हादसे में टिप्पर चालक चम्पावत के लेक अमोड़ी गांव के दीपक भट्ट ( 26 ) की मौत हो गई । बताया जा रहा है , दीपक के सिर सहित पूरे शरीर में गंभीर चोटें थी , जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई ।

चार साल पहले हुई थी शादी -

मिली जानकारी के मुताबिक , दीपक भट्ट की चार साल पहले शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं । मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा माता - पिता हैं । युवक की मौत से परिवार कोहराम मच गया और परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है । चालक की मौत की खबर सुनकर अमोड़ी क्षेत्र में भी शोक की लहर है । दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पिता नारायण दत्त भट्ट और अमोड़ी ग्राम पंचायत के प्रशासक लालमणि भट्ट दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in