• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home आस्था / आध्यात्म

शोभा यात्रा के साथ संगीतमय श्री राम कथा प्रवचन का शुभारंभ - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-05-28 23:34:55
Share Share Share

शोभा यात्रा के साथ संगीतमय श्री राम कथा प्रवचन का शुभारंभ


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

रिपोर्ट - सूरज लडवाल
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के सुप्रसिद्ध श्री जैचंम मंदिर प्रांगण में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा प्रवचन की शुरुआत हो चुकी है । कथावाचक प्रकाश कृष्ण शास्त्री जी महाराज के कथावाचन व प्रकाश नाथ जी महाराज के संरक्षण में श्री जैचंम मंदिर कूंण में ये कथा शुरू हो चुकी है । हम आपको बता दें , 28 मई से शुरू श्री राम कथा 5 जून तक चलेगी । जिसमें प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मूलपाठ , प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रवचन और 5 जून को पूर्णाहूति व भंडारे का आयोजन होगा ।

यहां जाने के लिए मन और तन स्वच्छ होना बेहद जरूरी -

श्री जैचंम निर्मांसी परिसर में मांस व मदिरा का सेवन करके जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है । यहां सदियों से मान्यता है कि , यहां के लोग जब भी मन्दिर जाने का विचार करते हैं तो सात्विक भोजन के बाद ही जाते हैं । मान्यता है , अगर आप मंदिर परिसर में मांस व मदिरा का सेवन करके जाते हैं तो अशुभ घटित हो सकता है ।

धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से है महत्वपूर्ण -

चम्पावत जिले के पाटी विकासखंड मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर कूंण गांव की चोटी में स्थित ये मंदिर पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है । बांज और काफल के जंगलों के बीच स्थित इस मंदिर में जाने मात्र से ही मन शांत हो जाता है । यहां से दिखाई देने वाली हिमालय श्रंखला और आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य इतना मनोरम है कि हर कोई अवाक रह जाता है । गर्मियों के इस मौसम में बांज के झुरमुट के बीच स्थित इस मंदिर के आसपास की शीतलता मनुष्य के दिमाक और शरीर को ऐसी ठंडक देती है कि लोग इसे चाहकर भी भुला नहीं पाते हैं । श्रद्धालुओं का कहना है , यहां एक बार जाने के बाद फिर बार - बार जाने की इच्छा होती है ।

ये शानदार धार्मिक पर्यटक स्थल सरकार की नजर से दूर क्यों ?

सरकार कहती है कि , उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को बढाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं । लेकिन समझ नहीं आता है कि , ये शानदार धार्मिक पर्यटक स्थल सरकार की नजर से दूर क्यों है ? अगर सरकार चाहे तो , इस मंदिर के आसपास ही ऐसे पर्यटक स्थल विकसित कर सकती है जो पर्यटन के लिए एक बेहतरीन श्रंखला बन सकती है , क्योंकि यहां आसपास में प्रकृति का ऐसा खजाना है कि , यहां आकर कोई वापस जाना ही नहीं चाहता है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    वीडियो : श्रीराम कथा के शुभारंभ के दौरान विधायक ने किया कथा मंच का उद्घाटन ,

    बग्वाल वीडियो : बग्वाल की कहानी , सिर्फ पत्थरों की बारिश तक खत्म नहीं होती...असल कहानी इसके बाद हुई शुरू ,

    बग्वाल : उम्र 96 हुई , पीढ़ियां बदल गईं...लेकिन बग्वाल की आस्था नहीं बदली ! त्रिलोक सिंह बिष्ट बोले - आस्था उम्र नहीं देखती ,

    वीडियो : बग्वाल युद्ध नहीं , सदियों पुरानी परंपरा का जीवंत निर्वहन ,

    आस्था : देवीधुरा में 28 अगस्त को गूंजेगा बग्वाल का रणघोष , 23 अगस्त को मंत्री राम सिंह कैड़ा करेंगे ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ ,

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

    चम्पावत : दुबचौड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब ! चौड़ाख्याली गांव से हनुमान मंदिर तक ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच निकला भव्य डोला ,

    बड़ी खबर : अचानक मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे राजपाल यादव , खबर फैलते ही उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in