• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दर्दनाक : 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-05-29 11:00:24
Share Share Share

दर्दनाक : 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं । बढ़ते सड़क हादसों में प्रदेश के लोग आए दिन जान गंवा रहे हैं । एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है । देहरादून - मसूरी रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 300 मीटर खाई में जा गिरी । ये घटना देर रात 2 बजे के करीब बताई जा रही है । मसूरी कोतवाली क्षेत्र के झड़ीपानी से आगे ग्लोगी के पास यह हादसा हुआ । घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि एक व्यक्ति ने कार से कूदकर जान बचाई । बताया जा रहा है , कूदकर जान बचाने वाले व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया । इसी घायल व्यक्ति द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई । सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची । जहां गहरी खाई से रेस्क्यू टीम ने दोनों व्यक्तियों के शव निकाले ।

कार में तीन ही लोग तबे सवार , एक ने कूदकर बचाई जान -

पुलिस के मुताबिक कार में तीन युवक सवार थे , बताया जा रहा है तीनों देहरादून के ही रहने वाले थे । मृतकों में सौरभ पुत्र सुभाष , कार्तिक तपुत्र स्व० कैलाश , निवासी - सेवक आश्रम रोड , देहरादून के रहने वाले थे । जबकि दुर्घटना में घायल व्यक्ति अंशुमान भी देहरादून का ही रहने वाला है । जिसे , इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया । रात में अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी । बताया जा रहा है , सभी मसूरी घूमने गए थे और वापसी में ये हादसा हो गया । घटना की सूचना पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुँचे । मृतक व्यक्तियों के शवों को अग्रिम कार्यवाही के लिए मोर्चरी में भिजवाया गया है । कुल मिलाकर कहा जाय तो अब उत्तराखंड में बढ़ते सड़क हादसे अब चिंता का सबब बन चुके हैं ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in