• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-05-29 12:59:13
Share Share Share

तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड प्रदेश में तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले गुंडों का अब बेहतर ईलाज होने लगा है । गुंडागर्दी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है । अभियुक्त द्वारा पुराने विवाद के चलते अपने साथी के साथ मिलकर पीड़ित को तमंचा दिखाकर जान से मारने की घमकी दी थी । बताया जा रहा है , गुंडई दिखाने वाले अभियुक्त ने बीच सड़क पर पीडित की गाडी के शीशे को तमंचे के बट से तोड़ दिया था । जिसके बाद घटना का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गए ।

ये है पूरा मामला -

26 मई को वादी हर्ष चौधरी पुत्र विरेन्द्र सिह , निवासी - बहलना सिविल लाइन , मुज्जफर नगर , उत्तर प्रदेश द्वारा थाना नेहरू कालोनी पर प्रार्थना पत्र दिया कि अजय व आरव , निवासी - सहारनपुर द्वारा उनका पीछा कर रिस्पना पुल के पास उनके वाहन को रोककर मारपीट /गाली गलौज करते हुए तमंचे की बट से उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी । वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पर तत्काल थाना नेहरू कालोनी पर मु०अ०स० -201/25 धारा 118/324(2)/351(2)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पजीकृत किया गया है ।

एसएसपी ने दिए गिरफ्तारी के निर्देश -

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी नेहरूकालोनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये , ज़िस पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा अभियुक्तों के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की और 28 मई को घटना में शामिल 01 अभियुक्त आरव चौधरी पुत्र नरेन्द्र चौधरी , निवासी - बीनपुर दुधला , थाना - गगौह , सहारनपुर , उत्तर प्रदेश , उम्र 24 वर्ष को हरिद्वार बायपास रोड से गिरफ्तार किया गया । घटना में शामिल अन्य अभियुक्त अजय चौधरी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in