छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गया जेल
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले के बंगापानी तहसील के एक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक पर 31 दिसंबर 2024 को तीन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे थे , जिसके बाद जौलजीबी थाने में 9 अप्रैल को मुकदमा दर्ज हुआ था । अब विज्ञान शिक्षक को जेल भेज दिया गया है ।ये है पूरा मामला -
पुलिस के मुताबिक , 31 दिसंबर 2024 को कक्षा 9वीं की तीन छात्राओं के साथ विज्ञान शिक्षक प्रताप सिंह कोश्यारी , निवासी - बागेश्वर कपकोट पर छेड़खानी का आरोप लगा था । जिसके बाद 29 मार्च को पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने प्रधानाचार्य को पत्र देकर कार्यवाही की मांग की थी , और थाना जौलजीबी में पुलिस को तहरीर दी थी । अब आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: