झूठे केस में फंसाने वाले रायगढ़ के थाना प्रभारी पर एक्शन
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) - रायगढ पुलिस की वर्दी पर दाग लगाने वाले 3 पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया गया है । इनके खिलाफ ग्रामीणों से अवैध वसूली का आरोप है । ग्रामीण की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने टीआई समेत दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है । जानकारी के मुताबिक , ग्रामीण ने शिकायत की थी कि घरघोड़ा थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस और दो आरक्षकों ने उस पर महुआ शराब बनाकर बेचने का झूठा आरोप लगाया । इसके बाद उसे छोटा केस बनाकर छोड़ देने की बात कहते हुए पैसों की मांग की । पीड़ित का दावा है कि यह पूरी साजिश उगाही के इरादे से रची गई थी । जांच प्रतिवेदन में टीआई समेत दोनों आरक्षकों की लापरवाही सामने आई , जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तीनों पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र रायगढ़ भेज दिया है । इस कार्रवाई के साथ मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सायबर शाखा के उप पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: