देहरादून में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - से एक बड़ी खबर आ रही है , यहां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से 04 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद किया है । एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने - थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के तस्करी में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापार स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा ब्रह्मपुरी निकट नगर निगम काँलोनी में सत्यापन के दौरान 01 महिला नशा तस्कर , आशा पत्नी गनौर साहनी , निवासी - गाँव मुस्तफापुर , थाना - विशनपुर , जिला - दरभंगा , बिहार , हाल पता - ब्रह्मपुरी , निकट नगर निगम काँलोनी पटेलनगर , देहरादून को 04 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया । अभियुक्ता के विरुद्व थाना पटेलनगर पर मु०अ०सं० -257/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।