• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home कृषि , बागवानी और पशुपालन

वाह : चम्पावत के शिवराज की मेहनत ला रही है रंग - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-06-01 22:35:16
Share Share Share

वाह : चम्पावत के शिवराज की मेहनत ला रही है रंग


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - पर्वतीय जिले में मेहनती लोगों की कमी नहीं है । यहां लोग हाड़तोड़ मेहनत के बलबूते आज अपने जीवन को सुखमय बना रहे हैं । जिले में तमाम लोग ऐसे हैं , जो खेतों में मेहनत कर ऑर्गेनिक उत्पाद खा रहे हैं और लोगों को खिला रहे हैं । हम आपको बता दें , सोने की कीमत लगाई जा सकती है लेकिन ये ऑर्गेनिक उत्पाद बहुमूल्य हैं । आज के समय में ऑर्गेनिक उत्पाद मिलना बेहद कठिन है और इन्हें सिर्फ हाड़तोड़ मेहनत से ही पाया जा सकता है ।

भिंगराड़ा के शिवराज की मेहनत लाई रंग -

भिंगराड़ा अंतर्गत खरहीं के राजकोट निवासी शिवराज सिंह की मेहनत अब रंग लाने लगी है । बागवान शिवराज सिंह की मेहनत की बदौलत आज उनका बगीचा फलों से लदा हुआ है । गुरुद्वारा रीठा साहिब में जोड़ मेला शुरू होने वाला है और यहां दर्शन करने तमाम राज्यों से श्रद्धालु आ रहे हैं और बागवान शिवराज सिंह के आड़ू , पुलम और खुमानी का स्वाद ले रहे हैं । तीर्थयात्रियों का कहना है , इन उत्पादों में जो ऊर्जा है उसे शब्दों में बयां करना कठिन है बल्कि इसे सिर्फ खाकर ही महसूस किया जा सकता है ।

आजीविका का माध्यम बन गई बागवानी -

कर्मठ किसान शिवराज सिंह कहते हैं , उन्हें मालूम नहीं था कि बागवानी उनके रोजगार का जरिया बन जाएगी । उन्होंने मेहनत करनी नहीं छोड़ी और आज उनकी मेहनत रंग ला रही है । उनके खेतों की हरी सब्जियां आज आजीविका का जरिया बन रही हैं । परंपरागत फलों में सेब , तिमला ( अंजीर ) , नींबू , खुमानी एवं आड़ू उत्पादन के साथ - साथ जैविक तरीके से विभिन्न प्रकार की खेती आज शिवराज सिंह के लिए लाभ का सौदा बन रही है ।

उद्यान विभाग करता है प्रेरित -

उद्यान विभाग भिंगराड़ा के सचल दल की ओर से शिवराज सिंह को जैविक खेती एवं फलोत्पादन के लिए प्रेरित किया जाता है , जिससे उनका रुझान भी इस तरफ बढ़ता जा रहा है । अब शिवराज के फलों की लगातार मांग बढ़ रही है और जिसे देखते हुए उनके द्वारा बड़े पैमाने पर फलों का उत्पादन किया जाने लगा है ।

उमेश चंद्र भी इस दिशा में बढ़ा चुके हैं कदम -

भिंगराड़ा निवासी प्रगतिशील किसान उमेश चन्द्र भट्ट द्वारा भी सफलतापूर्वक जैविक सब्जियों एवं फलों का उत्पादन किया जा रहा है । उनका कहना है , उन्हें मैदानी क्षेत्र से आ रहे पर्यटकों से अच्छा मुनाफा मिल रहा है और जैविक विधि से उगाए गये फलों एवं हरी सब्जियां को अब स्थानीय स्तर पर भी प्राथमिकता मिल रही है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देशभर में बना मिसाल , लेकिन अपने ही जिले में बेबस ! आखिर क्यों मदद को तरस रहा चम्पावत का यह किसान ? ,

    चम्पावत : हरा सोना बनेगी कीवी ! देवीधुरा के किसानों को सिखाए गए मालामाल होने के गुर ,

    चम्पावत : भीषण ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को लाखों का नुकसान ,

    पहाड़ों में बारिश से ठंडक , लेकिन ओलावृष्टि ने किसानों पर बरपाया कहर ,

    चम्पावत में खेती को टेक्नोलॉजी का तड़का , सेतु आयोग की पहल से किसानों में नई उम्मीद ,

    चम्पावत : रीठा साहिब में किसानों ने सीखे मीठी कमाई के गुर ,

    चम्पावत में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार ? एक ही विकासखंड में दो अलग - अलग मानसून का खेल ,

    गुड न्यूज़ : कभी पलायन से टूटा चम्पावत का पाटी , आज कीवी की बदौलत लौट रही जिंदगी ,

    बदलाव की दस्तक : किसान आंदोलन के नायक नरेंद्र उत्तराखंडी की माताजी मन्ती देवी बनीं अध्यक्ष , भगवती देवी उपाध्यक्ष ,

    चम्पावत : हरा सोना लिखेगा मॉडल जिले की अर्थव्यवस्था की नई इबारत ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in