हत्या : उधम सिंह नगर में सिर कुचलकर , गला रेतकर और नसें काटकर कर दी पत्नी की हत्या
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधम सिंह नगर ( US Nagar ) - से एक बड़ी खबर आ रही है । यहां , एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी ।धारधार हथियार से किए कई हमले -
पूरा मामला जसपुर के मंडुआखेड़ा गांव का है , यहां घर में 32 वर्षीय नीमा पत्नी राहुल का शव खून से पथपथ मिला । बताया जा रहा है , महिला के सिर , हाथ और पैर में धारदार हथियार से हमला किया था । पहले आरोपी पति ने पत्नी नीमा का पत्थर से सिर कुचला फिर गला रेत दिया । बताया जा रहा है , उसने महिला के हाथ - पैर की नसें भी काट दी । फिर उसके मरने का इंतजार करने लगा । नीमा की तड़पकर मौत हो गई और आरोपी पति फरार हो गया ।पत्नी पर करता था शक -
हलवाई की दुकान में काम करने वाला आरोपी राहुल अपनी पत्नी नीमा पर अवैध संबंध का शक करता था । इसी वजह से शनिवार रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था । जिसके बाद उसने हत्या को अंजाम दिया । नीमा के 8 साल ( नेहा ) , और 6 साल ( लव ) के दो बच्चे हैं । अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ।