• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

जानलेवा : देहरादून में चाचा को लात मारकर मकान की दूसरी मंजिल से नीचे फेंका - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-06-02 15:45:03
Share Share Share

जानलेवा : देहरादून में चाचा को लात मारकर मकान की दूसरी मंजिल से नीचे फेंका


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - से एक बड़ी खबर आ रही है । यहां एक व्यक्ति ने मामूली विवाद में जानलेवा हमला कर दिया । बताया जा रहा है , शराब के नशे में हुए मामूली विवाद में अभियुक्त ने अपने रिश्ते के चाचा को घायल कर दिया ।

मकान की दूसरी मंजिल से लात मारकर नीचे फेंका -

29 मई को वादी जयप्रकाश पुत्र ललता प्रसाद , निवासी - ग्राम अमशाह , तहसील - नवाबगंज , थाना - हाफिजगंज , जिला - बरेली , उत्तर प्रदेश द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर तहरीर दी , और बताया कि अभियुक्त अमरपाल द्वारा वादी के भाई त्रिवेन्द्र सिंह के साथ गाली गलौच तथा हाथापाई करते हुए उन्हें मकान की दूसरी मंजिल से लात मारकर नीचे फेंक दिया । जिसमें वादी का भाई त्रिवेन्द्र गंभीर रुप से चोटिल हो गया । तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु०अ०सं०-250/2025 धारा 109(1)/352 बीएनएस ( भारतीय न्याय संहिता ) का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

चाचा को छत से लात मारकर फेंकने वाला गिरफ्तार -

पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए , जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सुरागरसी / पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र की सहायता से मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त अमर पाल पुत्र पुतुलाल , निवासी - ग्राम अमशाद , थाना - हाफिसगंज , जिला - बरेली , उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है ।

जानिए , पूछताछ में क्या कहा अभियुक्त ने -

पूछताछ में अभियुक्त अमरपाल द्वारा बताया गया कि वो और त्रिवेन्द्र आपस में चाचा भतीजे हैं और दोनों एक ही जगह रहते हैं । जब 28 मई को दोनों घर में पार्टी कर रहे थे , इस दौरान शराब के नशे में किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया । नशे की हालत में अभियुक्त ने आवेश में आकर पीड़ित को लात मार दी , जिससे वो छत से नीचे गिर गया और उसे काफी चोट आई । घटना से अभियुक्त अत्यधिक डर गया था , इसीलिए मौके से भाग गया । उसने बताया कि , वो देहरादून छोड़कर कही बाहर भागने की फिराक में था , लेकिन उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in