• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home आस्था / आध्यात्म

चम्पावत के जोड़ मेले में पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-06-03 16:07:09
Share Share Share

चम्पावत के जोड़ मेले में पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पुलिस की नजरों से बच नहीं सकेंगे अपराधी , सादी वर्दी में भी चप्पे - चप्पे में तैनात होगी पुलिस - पुलिस अधीक्षक
चम्पावत ( Champawat ) - मीठे रीठे के चमत्कार के लिए दुनिया में प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब में होने वाले सालाना जोड़ वाले में पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए हैं । यहां , तीर्थ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उनके आने - जाने के लिए भी अलग मार्ग तय किए हैं । यात्रियों की सुरक्षित यात्रा एवं सड़क मार्गों की स्थिति को देखते हुए 32 सीटर से बड़े वाहन लोहाघाट से आगे नहीं जा पाएंगे , जबकि कैंटर व अन्य भारी वाहनों में यात्रा करना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है । पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के अनुसार सूखीढांग से रीठासाहिब मार्ग में केवल दोपहिया एवं छोटे चौपाइयां वाहन ही संचालित होंगे । जबकि इस दफा चंपावत - लोहाघाट में पैदा होने वाली यातायात समस्या को देखते हुए ललुआपानी सड़क से शेष वाहन गुजरेंगे जो खेतीखान निकलेंगे । अब बुड़म एवं खेतीखान में पुलिस चौकी बनाई जा रही है , जबकि सूखीढांग में चेक पोस्ट बनाई गई है । सभी वाहन गुरुद्वारा के नदी पार परेवा ( कलोता ) स्थल में पार्क किए जाएंगे । रीठासाहिब के स्नान घाट में जल पुलिस व एसडीआरएफ की तैनाती की गई है । ट्रैफिक इंस्पेक्टर ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करेंगे , जिन्हें क्रेन आदि सभी सुविधाएं दी जा रही हैं । इस दफा यहाँ पीएसी की भी तैनाती की गई है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीओ एसएस राणा मेला प्रभारी होंगे , जबकि रीठासाहिब के थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट अपने कार्य के अलावा समन्वय स्थापित करेंगे । इनके अधीन लगभग 150 सभी प्रकार के पुलिस होमगार्ड के अलावा दो प्लाटून पीएसी तैनात की गई है , साथ ही चप्पे - चप्पे में बगैर वर्दी के पुलिस व खुफिया कर्मी स्थिति पर बराबर नजर रखेंगे । हालांकि मेला 9 से 11 जून को होगा , लेकिन भीड़ से बचने के लिए तीर्थयात्रियों का आना पहले से ही शुरू हो गया है । पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों से स्पष्ट कहा है कि वे इस मेले में देश - विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों का अपने मेहमान की तरह स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड की बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था का भी एहसास कराएं , जिससे वे यहाँ की यादों को अपने साथ समेट कर दूसरे तीर्थयात्रियों को भी इस ओर भेजने के लिए प्रेरित कर सके ।

फोटो - गुरुद्वारा रीठा साहिब , इनसेट में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

    चम्पावत : दुबचौड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब ! चौड़ाख्याली गांव से हनुमान मंदिर तक ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच निकला भव्य डोला ,

    बड़ी खबर : अचानक मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे राजपाल यादव , खबर फैलते ही उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    CM धामी ने दिखाई हरी झंडी , कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू... सीमांत उत्तराखंड में उमड़ा जनसैलाब ,

    चम्पावत : दूबड़ कमलेख में आज से 2 जुलाई तक गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा ,

    वीडियो : चम्पावत के दूरस्थ नौलियागाँव में गूंज रही गौ महिमा , कथा श्रवण को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    चम्पावत : 25 लाख श्रद्धालुओं की आस्था का महाकुंभ संपन्न , भव्य मेले के समापन पर गूंजा विकास का संकल्प ,

    चम्पावत में गूंजा हरि नाम , सिल्योडीगूंठ की श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का सैलाब ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in