गैर इरादतन हत्या का आरोपी अभियुक्त किया गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी ने लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए निगम रोड सेलाकुई पर राहगीरों व स्कूली छात्राओं को चोटिल किया गया था । इस दुर्घटना में घायल एक युवती की उपचार के दौरान मौत हो गयी थी । जिसके बाद इस मामले में पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या की धारा की बढोतरी की थी और न्यायालय ने अभियुक्त का गैर जमानती वारंट जारी किया था । इस गैर जमानती वारेंट की तामीली करते हुए पुलिस ने वाहन चालक अभियुक्त को किया गिरफ्तार कर लिया है ।जानिए , पूरा मामला -
23 अप्रैल को वाहन संख्या यू०के० -17जे- 7769 ऑल्टो कार के चालक द्वारा कार को लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से चलाते हुए निगम रोड सेलाकुई पर राहगीरों व कई स्कूली छात्राओं को चोटिल किया था , जिस संबंध में थाना सेलाकुई पर मु०अ०सं०- 46/2025 धारा 125(ए)/125(बी)/281/324(5) बी०एन०एस० बनाम विक्रान्त कुमार अभियोग पंजीकृत करते हुए 23 अप्रैल को वाहन चालक विक्रान्त कुमार पुत्र शक्ति सिंह , निवासी नगला सलारु थाना मंगलौर जिला हरिद्वार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था । 30 मई को घटना में चोटिल उपचाराधीन युवती अनुष्का रावत पुत्री अमर सिंह रावत , निवासी - निगम रोड सेलाकुई , देहरादून , उम्र 16 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने पर मृतका का पंचायतनामा की कार्यवाही व पोस्टमार्टम के उपरांत 31 मई को गवाहों के बयान एवं पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में अभियुक्त वाहन चालक विक्रान्त के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा 105 बीएनएस की बढोतरी की गई तथा दिनांक 02/06/2025 को न्यायालय से अभियुक्त चालक का गैर जमानती वारण्ट प्राप्त करते हुए अभियुक्त विक्रान्त कुमार पुत्र शक्ति सिंह निवासी नगला सलारु , थाना मंगलौर , जिला - हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: