हत्या : पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की देहरादून में गोली मारकर हत्या
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - प्रदेश की राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि , अब लोग स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं । एक बार फिर देहरादून में अपराधियों ने हत्या को अंजाम दिया है । राजधानी के मांडुवाला में सोमवार की देर रात भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई । इतना ही नहीं हत्या को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हत्यारे फरार भी हो गए । अब पुलिस और एसओजी की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है । सेलाकुई निवासी सहसपुर भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी स्टोन क्रशर और खनन के काम से जुड़े थे । बताया जा रहा है , पीपलमंडी तिराहे पर एक बाइक रुकी और बाइक से उतरते ही बाइक सवार अजहर त्यागी ने कार पर गोली चलाई , जो कार के शीशे को पार करते हुए रोहित नेगी की गर्दन पर लगी । रोहित को अस्पताल ले जाया गया , लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: