गिरफ्तार : पिथौरागढ़ में शराब के साथ पकड़ा गया त्रिलोक सिंह
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले में लगातार अवैध नशे की तस्करी का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है , जो जिले के लिए एक बड़ी चिंता का सबब बन रहा है । जिले में , पुलिस लगातार नशे पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है , लेकिन इसके बाद भी नशा तस्करों के हौसले बुलंद हैं । जिले की थाना जाजरदेवल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार किया है । इसके साथ - साथ शराब परिवहन में प्रयुक्त ऑल्टो वाहन को भी सीज किया है । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब , चरस , स्मैक एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है , लेकिन फिर भी नशा तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं । चेकिंग अभियान के दौरान जाजरदेवल की तरफ से आती हुई एक ऑल्टो वाहन को रोककर चैक किया गया । वाहन में 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । पुलिस टीम ने वाहन चालक त्रिलोक सिंह पुत्र नारायण सिंह , निवासी - खर्कदोली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ़ थाना जाजरदेवल में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । इसके साथ - साथ शराब परिवहन में प्रयुक्त ऑल्टो वाहन को भी सीज किया गया ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: